Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सारण25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घटनास्थल पर लोग।
- देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने घर और खलिहान में लगा दी आग
सारण के रसूलपुर में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक घर और खलिहान में आग लगा दी और भाग खड़े हुए। हादसे में गाय को बचाने में एक युवक झुलस गया जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना बलिया पंचायत के हनुमानगंज गांव की है। गांव वालों ने जब धू-धूकर घर और खलिहान को जलते देखा तो इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड भेजकर आग पर काबू पाया। घायलों को स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रामायण पांडेय का बेटा शत्रुघ्न पांडेय अपने घर में सो रहा था। देर रात 11 बजे कुछ असामाजिक तत्व उनके घर और खलिहान में आग लगाकर भाग गए। शत्रुघ्न पांडेय ने जब खलिहान को जलते देखा तो वह बदहवास होकर दौड़ा। जहां गाय बंधी थी वहां आग की तेज लपटें उठ रहीं थी। गाय को बचाने के दौरान वह बुरी तरह झुलस गया। इसी बीच आग देख उसकी भाभी भी वहां पहुंच गई, जिसमें वह भी जख्मी हो गई। आननफानन में गांववालों ने पुलिस की इसकी जानकारी दी। तब तक खलिहान में रखा अनाज जलकर राख हो गया और घर भी जलकर भस्म हो गया।