Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गया43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गया में दो पक्षों के बीच विवाद में हुई आगजनी।
- घटना गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की गेरे पंचायत के रसना गांव की
- गोलीबार कर रहे लोगों ने आगजनी और रोड़ेबाजी भी की
गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की गेरे पंचायत के रसना गांव में शुक्रवार की देर रात दो जातियों के बीच जमकर गोलियां चलीं। गोलीबार कर रहे लोगों ने आगजनी और रोड़ेबाजी भी की। इसमें करीब आधा दर्जन लोग जख्मी भी हुए हैं। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।
आहर पर पुल निर्माण को लेकर हुई झड़प
घटना शुक्रवार देर रात की है। रसना गांव की एक जाति के लोग शहर में जाने के लिए आहर पर पुल का निर्माण करवा रहे थे। इस बात का दूसरी जाति के लोग विरोध कर रहे थे। विरोध को लेकर दोनों जातियों के लोगों के बीच बीते एक सप्ताह से तनातनी चल रही थी। इसी बीच शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे पुल का विरोध कर रहे लोग नशे में धुत्त होकर पुल को क्षतिग्रस्त करने लगे। इस बात की भनक जब पुल बनवाने वाले लोगों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई।
रोड़ेबाजी में घायल हुई कई लोग
इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई। रोड़ेबाजी में कुछ लोग जख्मी हुए। दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी भी शुरू हो गयी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। यही नहीं, कुछ लोगों ने एक दूसरे की सीमा में घुस कर आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया।
पुलिस भी घटना देख घबरा गई
इस बीच गश्ती पर निकली मुफस्सिल पुलिस गांव की सीमा पर पहुंची, लेकिन गोलियां चलने व रोड़ेबाजी की स्थिति को देखते हुए वह मौके से ही लौट गयी। करीब एक घंटे बाद मुफ्स्सिल SHO रुपेश कुमार तैयारी के साथ गांव में पहुंचे। इस बीच गांव के लोग अपने-अपने घरों में दुबक गये थे। SHO ने लोगों को समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को काबू में किया। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
आरा के जगदीशपुर में भी झड़प
आरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग की घटना हुई है। 10 कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई है। इसमें छर्रा लगने से एक बुजुर्ग जख्मी हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।