Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
औरंगाबाद31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घटनास्थल पर मौजूद लोग।
औरंगाबाद में शुक्रवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लग गई, जिसमें एक भाई-बहन की झुलसने से मौत हो गई। घटना देव थाना क्षेत्र के पड़रिया टोले ढाबी की है। मृतक की पहचान बलराम भुइंया के पुत्र संदीप भुइंया और बेटी मूसन कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। गांव में लोगों की भीड़ जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बलराम भुइंया के घर में खाना बन रहा था। इसी दौरान फूस के घर में एक चिंगारी से आग लग गई। अचानक ही धुंआ उठने लगा, जिसको देखकर घरवालों के होश उड़ गए। आग की लपटें आसमान छूने लगी तो घर के अन्य सदस्य तो बाहर आ गए लेकिन भाई और बहन सामान निकालने लगे। इसी दौरान वह ऐसा झुलसे की उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।