आगरा40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर सुरक्षा बलों द्वारा मॉकड्रिल की गयी
प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा सभी स्मारकों की सुरक्षा बढ़ाये जाने के आदेश के बाद आगरा में ताजमहल की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। शुक्रवार को ताजमहल पर सीआईएसएफ और पुलिस की संयुक्त मॉकड्रिल हुई। मॉकड्रिल के दौरान सभी जवानों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अधिकारी सभी की परफॉर्मेंस से संतुष्ट दिखाई दिए।
शुक्रवार को ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहता है, लेकिन सुरक्षा से जुड़े जवान छुट्टी के दिन आराम करने की बजाय अभ्यास को महत्व दे रहे हैं।

अधिकारियों ने दिए क जवानों को निर्देश
आज सुबह दस बजे सीआईएसएफ, ताजा सुरक्षा पुलिस, स्वाट टीम, जल पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस की संयुक्त मॉकड्रिल हुई।इस दौरान सभी विभागों
आतंकी गतिविधि का सीन क्रिएट
मॉकड्रिल में दशहरा घाट पर आतंकी घुसपैठ का सीन क्रिएट किया गया। किसी खतरे के सूचना पर सभी को अलर्ट किया गया। जल पुलिस को यमुना में गश्त के समय दो आतंकी ताजमहल के पास पहुंचते दिखाई दिए। उन्होंने पीछा करते समय सभी को सूचना दे। इसके बाद सीआईएसएफ और ताज सुरक्षा पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। फायरिंग के बाद दोनों को जीवित पकड़ लिया गया।
सभी जवानों की परफॉर्मेंस अच्छी रही और अधिकारियों ने सभी की तारीफ की और खुद को ऐसे ही भाष्य में किसी भी खतरे से निपटने को तैयार रहने को कहा।