फिरोजाबाद33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में पौधे लगाने को तैयारी पूरी कर ली गई है
फिरोजाबाद में हरियाली बढ़ाने के लिए वृहद स्तर पर पौधे रोपित करने की योजना है। इस वर्ष जिले भर में 47.39 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें से 33.85 लाख पौधे मंगलवार यानि कल रोपे जाएंगे। कारागार राज्यमंत्री और नोडल अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहेंगे।
परे प्रदेश में चलेगा अभियान
पांच जुलाई को पूरे प्रदेश में पौधरोपण अभियान चलना है। इसके लिए गड्ढों की खोदाई से लेकर वन विभाग की नर्सरी से पौधों के उठान का काम तेजी से चल रहा है। लक्ष्य पूरा करने के लिए वन विभाग के साथ ही 26 अन्य विभाग भी पौधे लगाएंगे। तैयारियों का जायजा लेने के लिए नोडल अधिकारी राजस्व परिषद के सदस्य रजनीश गुप्ता रविवार देर शाम जिले में आ गए हैं। सोमवार यानि आज रात्रि तक कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही भी आ जाएंगे। मंत्री और नोडल अधिकारी मंगलवार की सुबह सबसे पहले जिला मुख्यालय पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद जिले के अन्य स्थानों पर पौधरोपण देखने जाएंगे।
विकास विभाग भी रौपेगा पौधे
विकास विभाग और मनरेगा सेल द्वारा अरांव ब्लाक की ग्राम पंचायत कंथरी में चरागाह की जमीन पर पौधरोपण किया जाएगा। वन विभाग के एसडीएम स्वतंत्र कुमार ने बताया कि 3.36 लाख पौधे छह जुलाई को और इतने ही पौधे सात जुलाई को लगाए जाएंगे। इसके बाद 6.79 लाख पौधे 15 अगस्त को रोपे जाएंगे। इसमें हर ग्राम पंचायत में अमृत वन की स्थापना की जाएगी। जिसमें 75-75 पौधे लगाए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर जंगल उगाने के लिए मियाबाकी पद्धति से पौधे रोपे जाएंगे। इसमें छोटे आकार के पेड़ों की पौध पास पास लगाई जाती है, जिससे ये सूरज की रोशनी पाने के लिए ऊपर की दिशा में तेजी से बढ़ते हैं।