सुपौल24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घायल छात्रा।
सुपौल में दबंग मनचले ने अपने साथ पढ रही एक छात्रा को बात नहीं करने पर नाराज होकर गोली मार दी। घायल छात्रा का इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। ये घटना पीपरा थाना इलाके के कटैयामाहे का है।
घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गुड्डी कुमारी जगदीश मंडल इंटर कॉलेज से पढाई कर घर लौट रही थी। जहां मुकेश कुमार नाम के एक लड़के ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे रास्ते में घेर लिया। इस दौरान लड़की के साथ उसकी चार दोस्त भी थी। लड़की पर दो गोली चलाई गई, जिसमें एक गोली उसके पीठ में लग गई।
घटना के बाद उसके परिजनों ने उसे शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित लड़की के साथ घर लौट रही छात्रा चंदा ने बताया कि मुकेश 2 सालों से गुड्डी को परेशान किया करता था। वो लगातार उसके घर के मोबाइल पर फोन कर परेशान करता था। गुड्डी के बात नहीं करने से नाराज होकर उसे रास्ते में घेर कर गोली मार दी। वहीं, पीड़ित गुड्डी ने बताया कि दो सालों से उसे परेशान किया जा रहा था। जिसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को भी दी थी। लेकिन आज उसने घेर कर उससे पुछा की मरने से डर नहीं लगता है ना और गोली मार दी।