कानपुर36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भाजपा के विधायक अभिजीत सिंह सा
बिठूर से भाजपा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने फिर दिया विवादित बयान, इस बार उन्होंने मोहर्रम में दफनाए जाने वाले ताजिये को लेकर कहा है कि किसी माई के लाल में दम हो तो दफना कर दिखाए ताजिये। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। ट्विटर और फेसबुक पर लोग इसे काफी शेयर कर रहे है।
क्या है पूरा मामला…
कानपुर के बिठूर से भाजपा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा का वीडियो मोहर्रम पर ताजिए को दफनाने को वायरल हो रहा है। यह वीडियो 17 अगस्त शाम का बिठूर की एक जनसभा का बताया जा रहा है। उन्होंने मंच से अपने संबोधन में दूसरे वर्ग को चेतावनी देते हुए कहा की 19 तारीख को मोहर्रम के आलावा विधानसभा में मानसून सत्र भी चल रहा होगा तब देखते है किसकी हैसियत है जो यहां पर ताजिये दफन कर सके। शायद सत्ता का नशा सांगा के सर चढ़कर बोल रहा है, तभी तो वीडियो में वह दूसरे वर्ग के लोगों को धमकाते हुए कह रहे है कि केंद्र में मोदी की सरकार है और प्रदेश में योगी कि देखते है किस मई के लाल में दम है जो ऐसा कर के दिखाए। 2 मिनट 45 सेकंड के वीडियो में उन्होंने खुल कर दूसरे वर्ग के लोगों को धमकाया। वीडियो में उन्होंने हिन्दू भाइयों को एक जुट हो कर इन लोगों का सामना करने की बात कही। सांग ने दूसरे वर्ग के इरादों को यहां दफनाने की बात भी कह डाली।
पहले भी कई विवादित बयान दे चुके है…
भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके है। आपको बता दें साल 2020 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ थे जिसमें गंगा की सफाई अभियान में लगी कंपनी के महाप्रबंधक को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देते हुए देखा जा सकता था। इसी साल जनवरी में उन्होंने बिठूर में बन रही मस्जिद को लेकर एक बवाल खड़ा कर दिया थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दरअसल बिठूर को धार्मिक स्थली के रूप में जाना जाता है। वीडियो में वह बिठूर एसएचओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह से उनकी हैसियत का हिसाब माँगते दिख रहे थे, आपको बतादें यह वीडियो विधायक ने खुद सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।