रायबरेली21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रायबरेली में फंदे से लटकता मिला महिला का शव।
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव घर के अंदर लटकता मिला। जानकारी होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेत में गए थे परिजन
पूरे संभर सिंह का पुरवा मजरे मेरुई गांव निवासी परिजनों का कहना है सुबह सभी लोग खेतों में धान की कुटाई कर रहे थे। जब घर पहुंचे तो देखा कि नीलम घर के अंदर कमरे में लटकी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल कर रही है।
लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।