सीतापुर40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खाटू श्याम की द्वितीय वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्याम भक्तों ने निशान यात्रा निकाली। निशान यात्रा महामाया -मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निकाली। निशान यात्रा पूरे नगर का भ्रमण कर अग्रसेन भवन पहुंचा। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
निशान यात्रा में -शामिल मनमोहक झांकी शामिल था, जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। श्याम सेवा समिति के लोगों द्वारा प्रसाद के रूप में सभी भक्तों को श्याम रसोई का वितरण किया। रात 9 बजे से अग्रसेन भवन में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें लोग भक्ति मय होकर जमकर थिरके। इस दौरान श्याम समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे और गणमान्य नागरिक शामिल थे।