सीतामढ़ी37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आरोपी वार्ड पार्षद
सीतामढ़ी जिले के हरिजन थाना पुलिस ने बैरगनिया नगर परिषद के वार्ड पार्षद मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वार्ड पार्षद को कानूनी प्रक्रिया करने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दरअसल एससी एक्ट के आरोप में बैरगनिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 भकुरहर निवासी निवर्तमान वार्ड पार्षद मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया। एससी एसटी थाना अध्यक्ष नवल किशोर पासवान ने बताया कि भकुरहर गांव निवासी संजय बैठा ने मुन्ना कुमार समेत दो के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके आलोक में वार्ड पार्षद मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार पार्षद मुन्ना कुमार ने बताया कि झूठे मुकदमे में फंसा कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। बताया कि वार्ड के विकास में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। जिसका नतीजा है कि आज उन्हें जेल जाना पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं। उन्होंने न्यायालय पर भरोसा जताया है।